1 से 7 मार्च 2025 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का होगा आयोजन
बीना के खिमलासा रोड स्थित आयोध्या पूरी कॉलोनी के सामने श्री शिव धाम सहस्त्रबाहु मंदिर के पास श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। पूर्व पार्षद बलराम राय ने बताया कि नगर में हो रही इस धार्मिक कथा के आयोजन को लेकर धर्म प्रेमी लोगों में भारी उत्साह है। कथा वाचक के रूप में व्यास पीठ पर विराजमान पण्डित श्री हरीश शास्त्री जी महाराज श्रीधाम वृन्दावन के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का लाभ जनमानस को प्राप्त होगा।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा कई दिनों से तैयारियां शुरू कर दी थी। वहीं अब नजदीक समय देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिससे आयोध्यापुरी एवं साइंधाम कॉलोनी का भरपूर सहयोग आयोजन को मिल रहा है।सभी के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा के आयोजन में समिति के सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन कर उन्हें दायित्व सौंपा है।
सभी वर्ग के लोग स्वरूचि से अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से जुड़ी कथा को सुनने व अधिकाधिक संख्या में कथा में भागीदार बनने की अपील जनमानस से की गई है।