Sagar- जर्दा फर्म पर GST के छापे से व्यपारियों में खलबली, लाखों के टैक्स चोरी का अंदेशा !
सागर जिले के खुरई की दीपक जर्दा फर्म पर सेंट्रल जीएसटी ने छापा मार कार्यवाई की, जिससे व्यपारियो में खलबली मच गई, जर्दा फर्म पर करीब आठ घंटे तक चली कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया है, यहां पर आठ सदस्यीय टीम ने जांच के दौरान साल 2019 से अभी तक के दस्तावेज खंगाले और कुछ दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है,
फर्म संचालक सदाशिव ताम्रकार ने बताया कि उनके सीए ने जीएसटी बिलों को पूर्ण बताया है, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात न मानते हुए जीएसटी चोरी का प्रकरण बनाया और 27 फरवरी के पहले भोपाल मुख्यालय पर सभी दस्तावजों के साथ बुलाया है। वहीं, जीएसटी टीम में आए अधिकारी ने बताया कि फर्म संचालक ने पिछले पांच सालों के बिलों की जानकारी ठीक से प्रस्तुत नहीं की है, जिससे एक और मौका दिया गया है। उन्हें 27 फरवरी के पहले सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इसके बाद जो अंतर आएगा उसके आधार से जीएसटी का आंकलन किया जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी