79 करोड़ की लागत से बनने वाली 13 किमी स्मार्ट सड़क का शुभारंभ || SAGAR TV NEWS ||

 

 

रविवार को सागर सांसद राजबहादुर सिंह और नगर विधायक शैलेन्द्र जैन स्मार्ट सिटी के तहत करीब 13 किलोमीटर लंबी बनने वाली स्मार्ट सड़क का शुभारंभ किया गया। जो तीली तिराहे पर नारियल फोड़कर किया गया। विधायक शैलेंद्र जैन के मुताबिक स्मार्ट सिटी में लगभग 79 करोड रुपए की लागत से स्मार्ट सड़कों का निर्माण किया जाना है। जिसका भूमि पूजन प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह कर चुके हैं। इसके पहले चरण में तीली तिराहा से शुरू होकर सिविल लाइन चौराहे तक की सड़क निर्माण कार्य का श्रीगणेश किया गया है। बताया गया की पहले ये सड़क 20 मीटर चौड़ाई की बनाई जाना थी लेकिन सभी ने मिलकर यह तय किया है मास्टर प्लान के अनुसार इस सड़क की चौड़ाई लगभग 30 मीटर है। और इसमें 2 किलोमीटर का क्षेत्र ऐसा है जिसमें काफी कम मात्रा में अतिक्रमण है और 30 मीटर चौड़ाई की सड़क इसमें सुगमता से बनाई जा सकती है।


By - Sarju Patel (City,Sagar MP)
13-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.