Sagar-मसाला फसलों से दोगुनी होगी किसानों की आमदानी,कृषि विज्ञान केंद्रों पर दिए स्पेशल टिप्स
डॉ0 दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक विस्तार सेवाएं, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर ने कृषकों को जोखिम कम करने हेतु फसल विवधीकरण उद्यानिकी मे नवीन तकनीकी ड्रिप मल्चिंग का उद्यानकी फसलों में उपयोग का आह्वान किया । परीयोजना समनवयक और विषय विशेषज्ञ रजनी शर्मा ने मसाला फसलों की खेती उनमें आने वाली समस्याएं और बीज की उपलब्धता पर कृषकों को जानकारी दी । डॉ0 देवेंद्र प्यासी ने मसाला फसलों की बीज उत्पादन की सावधानियां से कृषकों को अवगत कराया । कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यानिकी पी0 एस0 बडोले एवं परिहार ने उद्यानकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की कृषकों को जानकारी दी ।