बहु के कमरे से आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज, दरवाजा खुलते ही दंग हो जेठ

 

बहु के कमरे से आ रही थी अजीबो-गरीब आवाज, दरवाजा खुलते ही दंग हो जेठ

 

 

 

एमपी के दमोह जिले के पथरिया में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। 10 साल की शादी, तीन मासूम बच्चे, 80 वर्षीय सास, और एक ऐसा भागने का तरीका, जिसे सुनकर किसी की भी हंसी छूट जाए! घर के जेठ को संदेह हुआ कि बहु के कमरे में कोई अजनबी मौजूद है। दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक गहराया तो दरवाजे को बाहर से बंद कर पुलिस को बुला लिया। लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची, सारा नज़ारा बदल चुका था!

 

 

 

दीवार में सुराख करके भाग गए प्रेमी-युगल। पति नरेंद्र जैन का कहना है कि उन्हें शक पहले से था कि उनकी पत्नी किसी सत्यम चौहान नामक युवक से बात करती हैं, लेकिन यह तो किसी ने नहीं सोचा था कि मोहब्बत के लिए कोई घर की दीवार में सुराख कर अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़कर भाग जाएंगे। बच्चे बिलख रहे, सास का टूटा हाथ और मोहल्ले की चर्चा। घर में हाहाकार मचा हुआ है। 80 वर्षीय सास का कहना है, जो हुआ सो हुआ, पर बहू को अपने बच्चों का ख्याल करना चाहिए। उनका एक हाथ टूटा हुआ है,

 

 

और ऊपर से तीन बच्चों की जिम्मेदारी। 2 साल की बच्ची रातभर मां-मां चिल्लाती रहती हैं। उसे वापस आ जाना चाहिए।पुलिस तलाश में जुटी फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस दीवार-तोड़ प्रेम कहानी के किरदारों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि नरेंद्र की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई हैं।


By - sagar tv news
20-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.