शादी के बाद लौट रहा था दूल्हा-दुल्हन का परिवार लेकिन 8 लोग काल के गाल में समा गए || STVN INDIA ||

 

 

एमपी के रतलाम जिले के निवासी आठ लोगों की राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सादलखेड़ा में दर्दनाक मौत हो गयी है। वहीँ आठ लोग घायल हो गए हैं। ये सभी रतलाम जिले के आक्या गांव निवासी बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शादी के बाद राजस्थान से देव दर्शन कर लौट रहे दो नवयुगलों के क्रूजर वाहन को ओवरटेक कर रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। शनिवार को हुए भीषण हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था की दूल्हे और दुल्हन सहित जीप में सवार अन्य लोग क्रूजर वाहन में फंस गए थे। जिन्हें जेसीबी की मदद से मृतकों और घायलों को निकाला गया। बताया गया की शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के अन्य लोग तूफान जीप में सवार होकर शनिवार को राजस्थान में स्थित सांवरिया जी के दर्शन करने गए थे। और वापिस लौटते समय ये हादसा हो गया। घटना के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर दुःख जाहिर किया और मुख्यमंत्री से मृतकों को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.