सागर-मालथौन ओवर ब्रिज पर ट्रैक्टर ट्रॉली प-ल-ट-ने से चालक बाल-बाल ब-चा | sagar tv news |
मंगलवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच सागर जिले के मालथौन ओवर ब्रिज के पास स्थित अंकुश पेट्रोल पंप के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर ट्रॉली महोली बुजुर्ग बंदरी से अनाज लेकर ललितपुर, उत्तर प्रदेश जा रही थी। ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र पिता मोहन साहू (32 वर्ष) बाल-बाल बच गया।
घटनास्थल पर तत्काल पहुंची डायल हंड्रेड पुलिस की पायलट भारत सोनी और आरक्षक महेश ने चालक की सहायता की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का कारण ट्रॉली का एक्सल अचानक टूटना था, जिसके कारण यह घटना हुई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।