Income Tax की बड़ी कार्रवाई, इंदौर और खरगोन में रियल एस्टेट कारोबारी और कॉटन व्यापारी के यहां छापा

 

मध्यप्रदेश के इंदौर और खरगोन में इनकम टैक्स विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। रियल एस्टेट कारोबारी और कॉटन व्यापारी के यहां छापे मारे गए। आईटी अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रहे हैं।इंदौर में बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित और अवधेश दीक्षित के यहां आईटी टीम पहुंची। वहीं नवलखा में भी टीम ने छापा मारा है। खरगोन के भीकनगांव में कॉटन कारोबारी की फर्म अनंत एग्रो में टीम छानबीन कर रही है।

 

 

 

इंदौर में हृदयेश दीक्षित के तीन ठिकानों पर आईटी टीम पहुंची है। मैरिज एनिवर्सरी मनाकर लौटे और रेड पड़ गई। इंदौर में टीम ने सबसे पहले उद्योगपति हृदयेश दीक्षित परिवार के मोबाइल नंबर लिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीक्षित की मैरिज एनिवर्सरी थी। रात 2 बजे तक वे पार्टी में थे। इसके बाद घर लौटे और कुछ समय बाद इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई।सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद उनके पड़ोसी के घर शादी है, जिसकी तैयारियां दीक्षित के यहां ही चल रही हैं। दीक्षित रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं। उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. नामक बड़ी कंपनी है। इसे लेकर भी छानबीन चल रही है। टीम ने बीते सालों में उनके ठिकानों पर चौथी बार छापा मारा है।

 

 

 

खरगोन में अनंत एग्रो फैक्ट्री के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के ठिकानों पर आईटी टीम पहुंची है। भीकनगांव में सुबह 4.30 बजे पहुंची टीम खरगोन के भीकनगांव में मंगलवार सुबह 4:30 बजे झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के यहां आईटी टीम पहुंची। अनंत एग्रो एजेंसी का भीकनगांव के अलावा खंडवा और इंदौर में भी फर्म के नाम से कारोबार है। उनका ऑर्गेनिक कॉटन के अलावा जमीनों की खरीदी बिक्री का कारोबार है। संस्थान के मुनीम को बुलाकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।


By - sagar tv news
18-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.