तिली से सिविल लाइन तक बनेगी स्मार्ट सड़क || SAGAR TV NEWS ||
सागर में स्मार्ट सिटी के तहत 80 करोड़ की लागत से 14 किलोमीटर की स्मार्ट सड़क बनाई जानी है। 30 मीटर चौड़ी यह सड़क होगी। इसका पहला प्रयोग तिली तिगड्डे से सिविल लाइन तक किया जा रहा है। जिसमें करीब 4 किलोमीटर लंबी और 30 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जायगी। इसकी टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। रविवार को तिली तिराहे पर इसका भूमिपूजन किया जाएगा। इसको लेकर सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार और स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह के साथ बैठक की। और इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के वास्तविक काम अब शुरू हो रहे है। 4 किलोमीटर की सड़क मात्र 75 दिनों में तैयार कर जनता को सौंपी जायगी।