Sagar-कुंभ जाने वाले यात्रियों को खुशखबरी,बीना से गुजरेंगी ये चार ट्रेनें | sagar tv news |
कुंभ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली 4 ट्रेनें सागर जिले के बीना से होकर गंतव्य को जाएंगी। रेलवे पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि गाड़ी 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 एवं 17 फरवरी को को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
गाड़ी 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 16 एवं 17 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर परिवर्तित मार्ग वाया बीना वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-जौनपुर-वाराणसी होते हुए गंतव्य को जाएगी। गाड़ी 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 एवं 18 को प्रारंभिक स्टेशन से चलकर परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना-इटारसी होते हुए गंतव्य को जाएगी।
इसके अलावा गाड़ी 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 17 एवं 18 फरवरी को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया वाराणसी-जौनपुर-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना होते हुए गंतव्य को जाएगी।