Sagar- तेरहवीं से लौट रहे बाईक सवारों को ट्रक ने उड़ाया, युवक के साथ अनहोनी
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे एक युवक की मोके पर ही जान चली गई, दो युवक घायल हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, घटना खुरई के धांगर गांव के पास की है, ये बाइक सवार रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे, और घर पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गए,
जानकारी के अनुसार खुरई देहात थाना क्षेत्र के खिमलासा रोड पर स्थित धांगर गांव के पास एक ट्रक के नीचे बाइक सवार तीन आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के नीचे बाइक अंदर तक जा घुसी, जिसमें बाइक सवार तीन युवक उसकी चपेट में आ गए, जिन्हें डायल 100 के माध्यम से सिविल अस्पताल खुरई में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिसमें एक युवक रामविनोद को मृत घोषित कर दिया गया वहीं राजकुमार व दशरथ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया