सागर के बच्चे बुल्गारिया में दिखायेंगे जलवा, इस वर्ल्डकप में होंगे शामिल | sagar tv news |
एक बार फिर मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने कूडो जैसे नए खेल में जलवा दिखाया है. हाल ही में सूरत में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रायल में मध्य प्रदेश के 8 खिलाडियों ने शानदार खेल दिखाते हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टिकट पक्का कर लिया है. खास बात ये है कि मध्य प्रदेश से चयनित 8 खिलाडियों में से 4 खिलाड़ी सागर के हैं, इनमें से एक सोहेल खान तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा बिखरेंगे.
जुलाई अगस्त 2025 में बुलगारिया में होने जा रही कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 8 और 9 फरवरी को गुजरात के सूरत में ट्रायल आयोजित किया गया था. जिसमें मध्य प्रदेश के 8 खिलाडियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है. ये सभी खिलाड़ी बुलगारिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में जलवा बिखेरेंगे
महज 24 साल पहले कूडो खेल की शुरूआत जापान से हुई थी. इसे मिश्रित मार्शल आर्ट भी कहा जाता है, लेकिन इस खेल का उद्देश्य आक्रमकता के साथ सुरक्षा और व्यवहारिकता है. जापान के ताकाशी अजुमा ने इसे ईजाद किया था. ये खेल पूरी दुनिया में बड़ी तेजी से फैला है और फिलहाल 50 से ज्यादा देश इस खेल में अपना कौशल दिखा रहे हैं. भारत में ये खेल काफी लोकप्रिय है और खासकर मध्य प्रदेश में इस खेल के खिलाडियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है
इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र जैन,, उपाध्यक्ष डॉ नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, तकनिकी निर्देशक हर्षित विश्वकर्मा,संयुक्त सचिव चंद्रकांत अलदक, म प्र भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शैलेश केशरवानी,वीनू राणा, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिदरा, मधुर पुरोहित, नितिन साहू, मेघा भोजक, शुभम राठौर आदि ने सभी खिलाडियों को शुभकामनायें दी। चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने कहा की हमारे सागर के खिलाड़ी किसी से काम नहीं हैं। ये सागर नगर का नाम देश विदेश मे रौशन कर रहे हैं। हम भी इनके प्रशिक्षण मे किसी चीज की कमी नहीं रहने देंगे।
चयनित खिलाडियों मे सागर के सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह, वैष्णवी सिंह।भोपाल जिले से मंथन टैंक, स्वालेह खान। सतना जिले से प्रतीक सिंह, अथर्व गुप्ता का नाम शामिल है। इन सभी खिलाडियों ने मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के प्रेजिडेंट एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व मे भाग लिया था