Sagar-वैलेंटाइन-डे पर डंडे लेकर रेस्टोरेंटो में पहुंचे ये लोग फिर हुआ ये | sagar tv news |
सागर में वैलेंटाइन-डे पर शिवसेना ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शिवसैनिकों ने मकरोनिया से वाहन रैली निकाली और शहर के होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और पार्कों में निगरानी की। सिविल लाइन पहुंचकर अश्लीलता का पुतला जलाया और वैलेंटाइन-डे के खिलाफ नाराजगी जताई। शिवसेना ने पहले ही शहर के होटल,
रेस्टोरेंट को चेतावनी पत्र जारी किए थे और पोस्टर चस्पा कराए थे, जिसके चलते वैलेंटाइन-डे पर रेस्टोरेंट और कैफों में सन्नाटा पसरा रहा। शिवसैनिकों ने अटल पार्क, चंद्रा पार्क और जॉगर्स पार्क सहित कई स्थानों पर भी निगरानी की, लेकिन वहां भी सन्नाटा देखने को मिला।
शिवसेना उपराज्य पप्पू तिवारी ने कहा कि हमने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विकृत मानसिकता के प्रेमी जोड़ों को 1 फरवरी से ही चेतावनी दी थी अगर वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता की जाती है तो हम डंडे की भाषा से सबक सिखाएंगे और पुजारी पुरोहित को साथ लेकर चल रहे है
अगर कोई अश्लीलता करते पकड़ा जाता तो हम तुरंत उनका विवाह कर देते, सिविल लाइन कालीचरण चौराहे पहुंचकर वैलेंटाइन डे रूपी अश्लीलता का पुतला दहन किया साथ ही पुलवामा में शहीद हुए 44 वीर जवानों को शहीद कालीचरण की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई