सागर-संत रविदास जयंती के अवसर पर बण्डा में आयोजित शोभायात्रा
सागर जिले के बण्डा नगर में संत शिरोमणि सतगुरु श्री रविदास जी महाराज जी की 648 वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन श्री रविदास जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में किया गया था। जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में सतगुरु महाराज जी की भव्य शोभायात्रा संत रविदास मंदिर से निकाली गई, जिसका भ्रमण नगर के मुख्य मार्गों से किया गया।
शोभायात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया गया, जिसमें नगर परिषद् अध्यक्ष वैभवराज कुकरेले और पूर्व नगर परिषद् उपाध्यक्ष राजेश जैन महावीर ने भाग लिया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में संत रविदास जी के अनुयाई, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, बच्चे और युवा वर्ग सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर विधायक वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, मण्डल अध्यक्ष विवेक मिश्रा और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।इस जयंती के अवसर पर संत रविदास जी के जीवन और उनके संदेशों पर विशेष चर्चा की गई। संत रविदास जी के अनुयायियों ने उनके जीवन और उनके संदेशों को याद किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।