सागर सांसद लता वानखेड़े ने लोकसभा में उठाई सोलर प्लांट लगाने की मांग | sagar tv news |
सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने लोकसभा में बजट सत्र के दौरान ऊर्जा मंत्रालय द्वारा ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हुई प्रगति ने न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया बल्कि आम नागरिकों को खासकर ग्रामीण परिवारों और किसानों को फायदे और स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं।
डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र सागर में 70% क्षेत्र ग्रामीण अंचल है और उन्होंने मध्यप्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार से जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि क्या हर गांव को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए कोई विशेष योजना बनाई गई है और कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग के लिए किसानों को सोलर पैनल पर विशेष अनुदान देने की दिशा में सरकार की आगामी कार्य योजना क्या है।