बहन की शादी में डांस कर रही थी लड़की, 90 वे सैकेंड में जो हुआ वह आपको भी रुला जाएगा
23 साल की लड़की ढाई सौ किलोमीटर दूर से अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची, यहां महिला संगीत का कार्यक्रम था सो वह भी स्टेज पर डांस करने लगी, लेकिन 90 सेकंड में उसके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे सुनकर हर कोई हैरान है, दरअसल डांस करते-करते अचानक युवती स्टेज पर ही धड़ाम से गिर गई और फिर वह है उठ ना सकी, रिश्तेदार अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, युवती को अचानक हार्ट अटैक आने की आशंका जाहिर की जा रही है,
शादी की खुशियां मातम में बदलने कि यह घटना मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की है जहां इंदौर की रहने वाली 23 साल की परिणीता जैन अपनी कजन सिस्टर के शादी समारोह में पहुंची थी, मगधम रिसॉर्ट में शादी कार्यक्रम था, परिणीता भी महिला संगीत में स्टेज पर मिक्स सांग पर डांस कर रही थी, इसी दौरान लहरा के बलखा के.. गाना बजता है, युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है, तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है। तो वहां मौजूद लोगों को पहले तो कुछ समझ नहीं आया। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो लोग मंच पर आए और युवती को उठाने की कोशिश की। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।