सागर में रोटरी क्लब की अंतर नगरीय सभा का आयोजन, कल आज और कल कार्यक्रम में होगी चर्चा
सागर में रोटरी क्लब की अंतर नगरीय सभा का आयोजन, कल आज और कल कार्यक्रम में होगी चर्चा
सागर में रोटरी क्लब ऑफ सागर सेंट्रल 3040 की अंतर नगरीय सभा का आयोजन 9 फरवरी को होगा। इसमें रोटरी क्लब 3040 के प्रतिनिधि शामिल होंगे और कल आज और कल कार्यक्रम के जरिए पिछले और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। इस सभा में रोटरी से जुड़े सदस्यों की सभा में कल आज और कल पर चर्चा होगी। इसमें कमल सिंघवी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन और नव नियुक्त गर्वनर मुकेश साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। इस सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में रोटरी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी होगी।
रोटरी क्लब करीब 120 देशों में स्थापित है और सेवा के क्षेत्रों से जुड़ा है, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और इनके संसाधन उपलब्ध कराना आदि शामिल हैं। इंटरसिटी कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 3040 के 200 डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे, जिसमें स्थानीय रोटेरियन भी शामिल होंगे। इसमें नए कार्यक्रमों पर मंथन होगा। रोटरी क्लब का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है, जिससे समाज के बीच एक अच्छा संदेश जाए।