बस-टैंकर आये आमने-सामने और फिर 6 लोगों की मौ-त,ओंकारेश्वर से उज्जैन महाकाल के दर्शन जा रहे थे यात्री
एमपी के इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र के राऊ-खलघाट फोरलेन के भैरुघाट पर अल सुबह करीब चार बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घाट उतरने के दौरान बस ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए टैंकर में जा घुसी। हादसे में मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई, वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से मानपुर और इंदौर भेजा गया। वहीं, सात घायलों को इलाज के लिए इंदौर भेजा गया था, जिसमें से इंदौर में एक महिला नीता और एक पुरुष की जान चली गई।
जबकि मौके पर चार लोगों की जान चली गई थी, कुल मिलाकर 6 लोगों की जान चली गई और 17 घायलों में से दो लोग गंभीर बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद तुरंत घाट पर अफरा तफरी मच गई, तुरंत मानपुर पुलिस और टोल कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत बस में से निकालकर एंबुलेंस की मदद से मानपुर और इंदौर के लिए भेजा गया। वहीं, मृतकों के शवों को अभी मानपुर में चार और दो शव इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में रखा गया।
जहां दो लोगों की शिनाख्त चुकी वही दो अभी अज्ञात हैं। जिनकी पुलिस जांच कर रही है। हादसे में ट्रेवल्स बस में बैठे यात्री पुरुष सागर, प्रशांत, बर्गल, शोनकाया, लता मुर्रे, सवीता रेनू हन्डी, श्रुर्ती, स्नेहल, नीता पाटील और तिर्थ बेलगांव कर्नाटका के घायल हुए। जिनको एमवायएच इंदौर रेफर किया गया। वहीं, बाइक पर सवार हिमांशु निवासी सेंधवा और शुभम निवासी धरमपुरी दोनों की जा चली गई। वहीं, दो और मृतकों की पहचान की तलाश जारी हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैवल्स बस में सवार सभी यात्री ओंकारेश्वर और उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।