गढ़ाकोटा-प्राइवेट स्कूल की मान्यता को लेकर गोपाल भार्गव से मिले संचालक
गढ़ाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा सहित रहली विधानसभा के सभी प्राईवेट स्कूल के संघ के द्वारा बुधवार के दिन पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के दमोह रोड स्थित निवास गणनायक पर पहुंचकर अपनी मांगों के संबंध में मुलाकात की। संघ द्वारा मान्यता नवीनीकरण को लेकर समूचे मध्य प्रदेश के अशासकीय स्कूलों के संचालक राज्य सरकार द्वारा थोपे गए मापदंडों से अत्यधिक परेशान हैं जिसमें 40000 रुपए की एफ,डी पोर्टल शुल्क ₹2000 प्रति वर्ष के मान से ₹6000 एवं रजिस्ट्रीकृत किरायानामा अनिवार्य किया गया है
जबकि स्कूल संचालकों द्वारा नोटरी कृत किरया नामा को बाजिब बताया गया है क्योंकि भावनोंका डायवर्सन होना नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत में टैक्स जमा कर अनुज्ञा प्रमाण पत्र व नक्शा प्रमाणित होना अनिवार्य है जिसमें अधिकांश भवन मालिको के द्वारा पंजीकृत रजिस्टर्ड किराया नामा भी नहीं करने को स्वीकार किया जा रहा है शासन के इन मापदंडों से कई ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा देने वाले स्कूलों का भविष्य खतरे में है,क्योंकि इन स्कूलों में कार्यरत स्टाफ भी बेरोजगारी का दंश झेलेंगे,एक और जहां समूचे प्रांतीय संगठनों के द्वारा विरोध किया जा रहा है,
वहीं रहली विधानसभा के भी समस्त अशासकीय स्कूल संचालकों ने भी पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव के निवास गणनायक में पहुंचकर अपना दर्द मान्यता को लेकर के बंया किया,जिसमें भार्गव जी ने शिक्षा मंत्री से वार्ता कर समाधान करवाने का भरोसा दिलाया जिसमें रहली,गढ़ाकोटा,शाहपुर के समस्त स्कूलों के संचालक मौजूद रहे जिसका प्रतिनिधित्व संचालक मंच के जिला अध्यक्ष एवं रहली से अध्यक्ष श्याम मोहन मिश्रा जी ने किया।
इस अवसर पर रहली से गोविंद गोस्वामी,मनोज पटेरिया,राम अवतार दुबे,शाहपुर से भगत सिंह ठाकुर,गढ़ाकोटा से आर,पी,बाजपेई पूर्व अध्यक्ष संगठन वर्तमान अध्यक्ष पति राम सेन सुशील पांडे अशोक पांडे,मुकेश सेन,भगवान दास प्रजापति बृजेश सिंह दांगी एवं अन्य सभी संचालक मौजूद रहे