Sagar-पिता का निधन,फिर भाई ने पढ़ाया,बहन ने गोल्ड मेडल जीतकर मारी बाजी | sagar tv news |
सागर की बेटी जिया साहू उन्होंने एमबीए में फर्स्ट रैंक हासिल का गोल्ड मेडल जीतकर अपने परिवार का और जिले का नाम रोशन किया है, इस उपलब्धि के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया है। जिया ने एमबीए की पढाई करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज में टॉप किया है। जिया साहू ने प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई की है,
दरअसल, महाराज छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह में प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधियां देकर सम्मानित किया। जिसमें सागर की जिया साहू भी शामिल है।
सम्मान के बाद मोतीनगर क्षेत्र में रहने वाली छात्रा जिया साहू ने कहा कि मेरे भाई ने पढ़ाई में बहुत सपोर्ट किया है। पिता का निधन हो चुका है। ऐसे में घर में बड़े भाई और मां है। भाई लगातार पढ़ाई के लिए मोटीवेट करते रहते है। इसके साथ ही शिक्षकों ने भी काफी मदद की। जिसकी वजह से आज गोल्ड मेडल मिल सका। जिया ने कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत के साथ पढ़ाई करना चाहिए।
छात्रा जिया साहू ने बताया कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने की सभी प्रयास करें। यदि वह अपने प्रयास में कोई कमी नहीं रखते हैं तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। जिया ने बताया कि वह एमबीए की पढ़ाई करने के बाद अब सिविल सर्विसेज में जाने के लिए तैयारी कर रही हैं। एमपीपीएससी की पढ़ाई शुरू की है। कार्यक्रम में जिया के अलावा अन्य विषयों में उत्कृष्ट अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया है।