तहसीलदार साहब की मुश्किलें बढ़ी,कथित चौथी पत्नी ने दिया अल्टीमेटम | sagar tv news |
एमपी के ग्वालियर में पदस्थ बहुचर्चित तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनकी कथित चौथी पत्नी ने ग्वालियर पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तहसीलदार उन्हें और उनके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित महिला ने बताया कि शत्रुघन सिंह चौहान ने उनसे शादी की थी और उनका शारीरिक शोषण किया था। महिला ने यह भी बताया कि तहसीलदार पर लगभग 17 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि तहसीलदार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन पर इनाम भी घोषित किया जाएगा। तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है और वे अभी फरार चल रहे हैं।