सागर-गढ़ाकोटा में 217 साल पुराना रहस मेला शुरू,विधायक गोपाल भार्गव ने किया शुभारंभ | sagar tv news |

 

मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा में 217 साल पुराना रहस मेला शुरू हो गया है। यह मेला बसंत पंचमी से होली तक चलेगा और इसमें प्रदेश के कोने-कोने से लोग शिरकत करेंगे। मेले का शुभारंभ विधायक गोपाल भार्गव ने महाराजा मर्दन सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष संगीता मनोज तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। गोपाल भार्गव ने कहा कि यह मेला हमारी अमूल्य धरोहर है और बुंदेलखंड का सबसे प्राचीन मेला है।

 

 

उन्होंने कहा कि हमें इस मेले को पुष्पित पल्लवित करने का दायित्व है और हमें अपनी संस्कृति धरोहर विरासत को संवारना है। मेले में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जाएगा और यह मेला पशुओं का मेला कहलाता है, लेकिन अब गौ माता को गौशाला में छोड़ आते हैं। ग्वालियर ऑटोमोबाइल्स के मेले में यहां के लोग ग्वालियर उज्जैन जाते है ।यदि संभव हो सके ईश्वर की कृपा रही आने वाले समय में इसी रहस में ऑटोमोबाइल्स का मेला भी लगवाएंगे।

 

रहस मेले में शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों को दिया जाता है। यह मेला पशुओं का मेला कहलाता है लेकिन अब गौ माता को गौशाला में छोड़ आते हैं। गौ माता का हम दूध पीते हैं उनकी सेवा करें । क्षेत्र में कई गौशाला बनवाई हैं मेले की सार्थकता तब होगी गौ माता के लिए मेले में ना लाऐ उनकी सेवा करें। इस मेले को पुष्पित पल्लवित करने का हमारा दायित्व है।मेला हमारी अमूल्य धरोहर है ।

 

 

बुंदेलखंड का सबसे प्राचीन मेला है । मेला 217 साल से चल रहा है यह मध्यप्रदेश नहीं हिंदुस्तान का सबसे पुराना मेला है ।जिसके लिए हमें गर्व होना चाहिए । हमारी संस्कृति धरोहर विरासत है हम सभी को संवारना है।रहस लोकोत्सव के माध्यम से लोगों को मेले विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

 

 

 


By - sagar tv news
04-Feb-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.