Sagar -ख्याति होटल बनी इन दिनों चर्चा का विषय, मिनट के हिसाब से लगते हैं पैसे देखिये पूरी खबर
सागर के बमोरी चौराहे के पास स्थित ख्याति होटल में लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। एक लड़की ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक लड़के ने उसे होटल में ले जाकर उसका एमएमएस बनाया और बार-बार एमएमएस वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है। होटल संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो लड़के को बनावटी आधार कार्ड के आधार पर रूम देता था। इस मामले में एक सरकारी कॉलेज के कंप्यूटर ऑपरेटर की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो लड़कियों को होटल में ले जाता था और उनका शारीरिक शोषण करता था।
दरअसल इसके पहले भी वह युवक कई लड़कियों को इस होटल में ले जा चुका है। सागर के एक सरकारी कॉलेज में छात्रवृत्ति डिपार्टमेंट में लड़कियों के सेमेस्टर के फॉर्म भरे जाते हैं। उसे विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ अपूर्व नाम का युवक एक लड़की को सागर के बमोरी चौराहे के पास बनी ख्याति होटल चाय पीने के बहाने ले जाता है। और कमरे में ले जाकर लड़की के साथ ऐसे हरकत करता है। और उसका वीडियो भी बना लेता है ,जिसे वह बार-बार लड़की को दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा था। कॉलेज में काम करने वाली एक टीचर ने अपना नाम ना बताते हुए बताया कि पहले से इसकी दो शादियां हुई है।
और यह व्यक्ति लूज़ करेक्टर का है। यह सब जानकारी कॉलेज में होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन इस व्यक्ति को रखे हुए थे। और कभी कॉलेज प्रशासन ने इसकी शिकायत नहीं की पता नहीं। इस युवक ने अब तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया होगा और अपूर्व का पूरा साथ देने में अहम भूमिका ख्याति होटल संचालक की है। जो अपूर्व को बना आधार कार्ड के रूम दे देता था। वहीं इस मामले को लेकर एडिसनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।