Sagar- ट्रक और कार की आमने सामने से टक्कर, युवक के साथ अनहोनी
सागर के बहेरिया गढ़ाकोटा रोड पर ट्रक और कार की टक्कर हो गई,, इस भीषण हादसे में कार में सवार एक युवक की जान चली गई, तो एक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना सिदगुवां में स्थित साबुन फैक्ट्री के पास की है, सूचना मिलने पर बहेरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात हुआ था, ट्रक और कार में टक्कर इतनी जोरदार हुई की दोनों ही वाहन से सड़क से घिसटते हुए करीब 30 फीट तक आगे चली गई. इसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है, हादसे के बाद इसमें सवार दोनों युवक बुरी तरह से फस गए थे, जहां घटना हुई थी वहा दुकाने भी है तत्काल ही लोग मदद के लिए भी पहचे जिन्हे मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और फिर अस्पताल भेजा गया था, इस घटना में दमोह जिले के रहने वाले शिवा ठाकुर की जान चली गई है शिवा दमोह में मलैया गार्डन के पास के रहने है।