Sagar- पिता पुत्र की एक साथ निकली अंतिम यात्रा,दृश्य देख हर किसी की आंखे नम हो गई sagar tv news
5 साल बाद एक परिवार में नन्ही परी ने जन्म लिया था. माता-पिता को बेटी मिली थी, तो मासूम भाई को बहन. घर में लक्ष्मी का प्रवेश होने पर परिवार वाले भी खूब खुश थे. लेकिन, होनी को शायद कुछ और मंजूर था. इस परिवार के आंगन में बिटिया आई तो दो दिन बाद दो अर्थियां भी उठीं. रविवार की सुबह जब उनकी अंतिम यात्रा निकली तो इस दृश्य को जिसने भी देखा उसका मन कसोट गया, आंखे नम हो गई, अंतिम यात्रा में शहरवासी संख्या में लोग शामिल हुए,
सागर की इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया, जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल, सागर शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर पिता-पुत्र को एक बस ने कुचल दिया. हादसे में दोनों की जान चली गई थी. कृष्णगंज वार्ड निवासी बबलू यादव की पत्नी निधि ने तीन दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था वहीं मृतक की पत्नी अभी जिला अस्पताल में भर्ती है।
बता दे कि बबलू यादव शनिवार दोपहर में पत्नी के लिए टिफिन लेकर घर से निकला था. बबलू का 5 साल का बेटा गोपाल भी मां को देखने की जिद करने लगा था . बबलू ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया. घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर डिग्री कॉलेज चौराहे पर रोड पर सीमेंट के डक्ट होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. वहां से गुजर रही बस का पिछला पहिया बाप-बेटे के ऊपर से निकल गया था