Sagar- जलकर और सीवरेज टैक्स बढ़ेगा या नहीं, हो गया बड़ा फैसला
सागर नगर निगम में जनवरी महीने के आखिरी दिन साधारण सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस सम्मेलन पर पूरे शहर की नज़रें टिकी हुई थी क्योंकि यहां जलकर में वृद्धि और सीवरेज के टैक्स पर निर्णय होना था लेकिन इस सम्मेलन से फिलहाल राहत की खबर सामने आई है और महापौर के प्रस्ताव पर जलकर में वृद्धि को रोक दिया गया है, बता दे की परिषद की बैठक में यह प्रस्ताव आया था कि अभी जो जल सप्लाई के लिए 150 रुपए प्रति कनेक्शन लिया जाता है उसको बढ़ाकर 215 रुपए प्रतिमा है किया जाना है इस पर महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि टाटा की जो पेयजल सप्लाई है वह 5 दिन में भी नहीं हो पा रही है
और नगर निगम की जो सप्लाई है वह एक दिन छोड़कर एक दिन होती है, और टाटा की लाइन से लाखों गैलन पानी बर्बाद होने की भी खबरें आती रहती हैं ऐसे में जब तक कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक जलकर की वृद्धि नहीं की जानी चाहिए इसी तरह जब सीवरेज पर टैक्स लेने का प्रस्ताव आया तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल की पार्षदों ने इसका विरोध किया और पूछा क्या जब हम इस योजना को लागू कर रहे थे तब जनता के लिए यह बताया गया था कि हम उनसे टैक्स लेंगे अगर नहीं तो अभी नहीं ले सकते इसी तरह बाजार में चाहे खुले में दुकान लगाने वाले हूं या अन्य लोग जो शहर में व्यापार करेंगे उनसे भी टैक्स लेने की योजना पर प्रस्ताव आया लेकिन यह तीनों प्रस्ताव अगली परिषद के लिए भेज दिए गए हैं