पुलिस का मनी ट्रैप,देहात थाना प्रभारी और आरक्षक निलंबित | sagar tv news |
एमपी के टीकमगढ़ में हनी ट्रैप मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस थाने के सामने कुछ लोग पैसे गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तीन लाख रुपए की लेनदेन का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि 28 जनवरी को पुलिस ने उनके पति अंशुल को हिरासत में लिया और उन ऐसे झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी।
आरक्षक राहुल ने 15 लाख रुपये की मांग की, लेकिन बात नहीं बनी तो 3 लाख रुपए में सौदा हो गया। इस मामले में देहात थाना प्रभारी रवि गुप्ता और आरक्षक राहुल पटैरिया को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मामला जांच के अधीन है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला टीकमगढ़ शहर के पुलिस देहात थाने से सामने आया है, जहां पुलिस थाना प्रभारी के साथ आरक्षक एक लड़की के साथ मिलकर रेकिट चलकर लोगों को बलात्कार के आरोप में ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने का काम कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब जिला मुख्यालय के पुलिस थानों का यह हाल है, तो जिले से दूरस्थ पुलिस थानों की स्थिति क्या होगी।