जेके सीमेंट प्लांट पर छत की स्लैब ढहने से कई मजदूर दबे, 3 की जान गई

 

पन्ना में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक स्कैफोल्डिंग गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। पहले दो मजदूरों की मौत की खबर थी, बाद में ये बढ़कर 5 हो गई है। करीब 30 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

 

 

 

एएसपी आरती सिंह ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। कई घायल मजदूरों को नजदीकी कटनी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। एम्बुलेंस खड़ी हुई है, लेकिन एक भी एम्बुलेंस प्लांट के बाहर नहीं निकली है।

 

 

 

हादसे मे तीन घंटे बाद भी प्रशासन और प्रबंधन की तरफ से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। प्लांट का मेन गेट बंद कर दिया गया है। प्लांट के अंदर केवल प्रशासन और कर्मचारियों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम है। पन्ना एसपी साईं कृष्ण एस थोटा ने बताया, पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी है। अभी मरने वालों और घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।


By - sagar tv news
30-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.