Sagar-घर जलने से बेसहारा महिला के घर पहुंचे मंत्री पुत्र आकाश राजपूत,डेढ़ लाख आर्थिक मदद की घोषणा
सागर जिले के रीछई गांव में एक बुजुर्ग महिला का घर आग लगने से राख हो गया यहां तक की घर गृहस्ती का सामान भी नहीं बचा इसके बाद समाज के लोग आगे आए और उन्होंने बुजुर्ग महिला की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं तो वहीं मंत्रि पुत्र और युवा भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित महिला से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया जल्द ही उनके मकान निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि देने की भी बात कही
महिला का घर जलने के बाद फिलहाल गांव में रहने की व्यवस्था की गई है उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया है, कुछ आर्थिक मदद भी तात्कालिक रूप से की गई है,
बता दें कि 2 दिन पहले सुरखी विधानसभा के तहत आने वाली जैसीनगर के पास गणेशी वाई रैकवार के घर में अचानक आग लग गई थी आज में विकराल रूप ले लिया और आंखों के सामने अपना आशियाना देख महिला बिलख-बिलख कर रो रही थी इसके अगले दिन गांव के और अन्य समाज से भी आगे आए थे
आकाश ने कहा कि सुरखी विधानसभा का हर एक सदस्य मेरे परिवार का सदस्य है, इस घटना की सूचना जैसे ही मुझे मिली मैं तत्काल दादी से मिलने आ गया। उनका पूरा घर और सामान खाक हो चुका है। उन्हें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से डेढ़ लाख की राशि प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने घर का निर्माण कर सके।