52 किलो सोना,11 करोड़ कैश मेरे नहीं...करोड़पति कांस्टेबल सौरभ शर्मा का नया दावा | sagar tv news |
मध्य प्रदेश RTO के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले ही लोकायुक्त की टीम ने हिरासत में ले लिया. सौरभ 40 से ज्यादा दिन बाद जांच एजेंसियों की गिरफ्तार में आया है. इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने चौंकाने वाला दावा किया है. सौरभ शर्मा ने कोर्ट में कहा कि 52 किलो सोना और गाड़ी में मिले 11 करोड़ रुपये उसके नहीं है. बाकी की जो प्रॉपर्टी और कैश मिला है उसका पूरा हिसाब उसके पास है.
सौरभ के वकील ने कोर्ट में कहा कि सौरभ तो सिर्फ मोहरा है. जिन लोगों को नाम सामने आने का डर उनसे सौरभ को जान का खतरा है.
अब ये राज खुलना बाकी
चेक पोस्ट की रसीद उसके घर कैसे पहुंची? कितने चेक पोस्ट से पैसे कलेक्ट करता था? पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल थे? चेकपोस्ट का कितना पैसा किसको जाता था?
लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. सौरभ से करीब 5 घंटे पूछताछ की गई. फिर दोनों को लोकायुक्त कोर्ट मं पेश किया गया. 4 फरवरी तक उसे रिमांड पर लिया गया है. वहीं सौरभ के पार्टनर शरद जायसवाल भी लोकायुक्त ऑफिस अपना बयान दर्ज कराने पहुंचा था. उसे भी हिरासत में लिया गया है.