Sagar-इंद्रेश जी महाराज की कथा कल से शुरू,गोवर्धन परिक्रमा,श्याम और राधा कुंड की झांकी होगी आकर्षण
वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित इंद्रेश जी उपाध्याय की गुरुवार 30 जनवरी से सागर के धाम श्री बालाजी मंदिर परिसर में भागवत कथा शुरू हो रही है कथा के आयोजक अनुश्री शैलेंद्र जैन के द्वारा इस दिव्य और भव्य बनाने के लिए भरपूर प्रयास किया जा रहे हैं एक तरफ जहां शहर वासियों को घर-घर आमंत्रण दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ शहर के दूरस्थ और बाहरी क्षेत्र के वार्डों में वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी,
ताकि जो कथा प्रेमी है बे समय से कथा स्थल तक पहुंच कर रसपान कर सकें इसके अलावा मंदिर परिसर में वृंदावन की गिरिराज पर्वत की प्रतिकृति के रूप में झांकी भी तैयार की जा रही है, इसमें श्याम कुंड राधा कुंड के साथ परिक्रमा मार्ग भी तैयार किया जा रहा है जो लोग वृंदावन नहीं पहुंच पाते हैं पर परिक्रमा करके उसकी अनुभूति का आनंद ले सकते हैं, 30 जनवरी से शुरू होने वाली श्रीमद् भागवत कथा में प्रसिद्ध संत महात्मा भी आएंगे जिनका सानिध्य भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा,
विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि मंदिर परिसर में 40000 वर्ग फीट में वाटरप्रूफ पांडाल तैयार किया गया है जिसमें आकर्षक मंच और भाव व्यास पीठ भी है सात दिवसीय कथा रोजाना 2:30 बजे से शाम 6:00 तक चलेगी, कथा में पहुंचने के लिए टू व्हीलर फोर व्हीलर के लिए पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था की गई है पैदल जाने वालों के लिए भी सीधा रास्ता है कथा के अंतिम दिन भव्य भंडारा किया जाएगा