खुरई ब्लाक कांग्रेस ने 76 वे गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली एवं झंडावंदन किया।

 

खुरई:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुरई के अध्यक्ष एडवोकेट शाकिर खान के नेतृत्व में 76 वें गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान के तहत प्रातः काल प्रभात फेरी निकालकर नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर झंडावंदन वरिष्ठ कांग्रेस नेता व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया एवं बाबा साहब की प्रतिमा, पं. के.सी. शर्मा स्कूल स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मारक पट्टिका, पं. जवाहरलाल नेहरु जी की प्रतिमा एवं राजीव चौक पर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

 

एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के संदेश का वाचन राजीव चौक पर खुरई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. शाकिर खान ने किया एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार भारत के संविधान को तहस नहस करने का कार्य कर रही हैं, हमें कांग्रेस के साथ एक जुट होकर इसे हर कीमत पर बचाना है। एवं आभार सेवादल नगर अध्यक्ष विजय सोलंकी ने व्यक्त किया।

 

 

 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. शाकिर खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरविंदर सिंह चावला, प्रदेश प्रतिनिधि आशु भाईजान, राजेंद्र प्रसाद दुबे, घनश्याम साहू, रामचरन अहिरवार, लक्ष्मीकांत ताम्रकार, सेवादल अध्यक्ष नबल सेन, नगर अध्यक्ष विजय सोलंकी, मनोज जैन पुजारी, अरमान मलिक, बलराम अहिरवार, ओरन अहिरवार, फूलसिंह सेन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजरानी अहिरवार, रामसिंग रैकवार, गब्बर यादव, सतीश अहिरवार, विशाल विश्वकर्मा, शकीर राईन, गणेश मेशन, अमित अहिरवार, नन्दू रजक एवं मदन सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

 

 

 


By - Manoj Barwani Khurai
28-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.