सागर सेंट्रल जेल 180 साल में कितनी बदली ? एक झांकी ने दिखाई हकीकत,जिले में नंबर वन | sagar tv news
सागर सेंट्रल जेल को स्थापित हुए 180 साल से भी अधिक का समय हो चुका है, सन 1843 में जबलपुर भोपाल इंदौर और ग्वालियर जैसे बड़े शहरों से पहले सागर में इसे शुरू किया गया था, उस समय से जेल में केवल दंडात्मक कार्रवाई ही होती थी साथ जेल आने वाले कैदियों के पहनावे से लेकर खाने पीना तक बेहद कठिन होता था, लेकिन आजादी के बाद बहुत से बदलाव हुए है और आगे भी जारी हैं, वर्तमान समय में जेल में सजा याफ़्ता बंदियों को स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है,