Sagar-बेटी के ससुराल गई थी माँ,इधर 40 ग्राम सोना,एक किलो चांदी उड़ा ले गए चोर | sagar tv news |
सागर जिले के खुरई में घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 40 ग्राम सोना, करीब एक किलो चांदी, ढ़ाई लाख रुपए नगद उदा ले गए, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल खुरई शहर में दिनों दिन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरियों की घटनाओं से आम लोग भी दहशत में हैं।
ऐसे ही शहरी थाना क्षेत्र के हेमंत टॉकीज रोड पर रहने वाले स्वर्गीय डॉक्टर आर सी अग्रवाल के सूने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की। डॉक्टर आर सी अग्रवाल की पत्नी अपने लड़की के यहां पर रुकी हुई हैं। इस वजह से उनका घर सूना पड़ा हुआ है। घटना की सूचना लगते ही शहर में रहने वाले इनके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
परिवार के सदस्य सागर अग्रवाल ने बताया कि घर से करीब 40 ग्राम सोना, करीब एक किलो चांदी, ढ़ाई लाख रुपए नगद, एक लैपटॉप सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। घर के सदस्य के आने के बाद चोरी गए पूरे सामान की जानकारी मिल सकेगी।