सागर को मिलेगी नए एयरपोर्ट की सौगात, वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, जानें कहां होगा निर्माण

 

सागर में एक नया एयरपोर्ट बन सकता है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के लिए ज़रूरी जानकारी जुटाई जा रही है। सरकार के विमानन विभाग ने जिला प्रशासन से 21 सवालों के जवाब मांगे थे। प्रशासन ने ये जानकारी भेज दी है। फ़िलहाल सागर के ढाना में एक छोटी हवाई पट्टी है जहां पायलट ट्रेनिंग होती है। स्थानीय नेताओं ने मुख्यमंत्री से इसे बड़ा एयरपोर्ट बनाने की मांग की थी। इसके बाद से ही यह प्रक्रिया शुरू हुई है

 

 

 


विमानन विभाग ने हवाई पट्टी के बारे में कई जानकारियां मांगी थीं। जिसमें एयरस्ट्रिप के नाम से लेकर ज़मीन का सर्वे और रनवे की लंबाई-चौड़ाई आदि शामिल हैं। इसके अलावा रनवे बढ़ाने के लिए कितनी ज़मीन है, हवाई पट्टी किस तरह की है। हेलीकॉप्टर उतर सकते हैं या नहीं। इन जैसे कई विषयों पर डिटेल्स के साथ जानकारी मांगी गई थी। इसके अलावा हवाई की मरम्मत और विस्तार का कोई प्रस्ताव है तो उसकी जानकारी की मांग की गई थी। साथ ही रनवे बढ़ाने में कोई रुकावट है या नहीं, पिछली मरम्मत कब हुई थी आदि जरूरी जानकारी भी पूछी गई है।

 

 


जिला कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने हवाई पट्टी का सर्वे कराया। सर्वे के मुताबिक हवाई पट्टी और वहां चल रहे एविएशन अकादमी का कुल रकबा 31 हेक्टेयर से ज़्यादा है। एयरस्ट्रिप लगभग ढाई किलोमीटर लंबी है। एयरपोर्ट के लिए लगभग 90 हेक्टेयर ज़मीन चाहिए। इसमें से 42 हेक्टेयर ज़मीन और खरीदनी होगी

 

 

 

सागर में एयरपोर्ट बनने से कई फ़ायदे होंगे। लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। नए रोज़गार पैदा होंगे, सागर संभाग का मुख्यालय भी बन सकता है। रीवा और सतना के बाद सागर तीसरा संभागीय मुख्यालय होगा जिसमें एयरपोर्ट की सुविधा होगी। यह शहर के विकास के लिए एक बड़ा कदम होगा।


By - sagar tv news
24-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.