Sagar- आर्मी अफसर की बेटी की एक वर्कशॉप ने बदली जिंदगी, अब फिल्म इंडस्ट्री में मचा रही धमाल
बुंदेलखंड के सागर ने यूं तो फिल्म इंडस्ट्री को आशुतोष राणा, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव जैसे कई दिग्गज कलाकार दिए हैं, लेकिन अब सागर की दीक्षा साहू भी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं, दीक्षा भाभी जी घर पर है कॉमेडी सीरियल में दोबारा एंट्री कर छोटे पर्दे पर अपनी कलाकारी का जलवा दिखा रही हैं, इस बार फिर वह नए किरदार में हैं, दीक्षा इसमें ‘बबली’ नामक एक ब्यूटीशियन का किरदार निभाने जा रही हैं, इसकी पहली गिल्ली डंडा की कहानी में उन्होंने चुलबुली गिल्ली का किरदार निभाया था, यह कहानी रात 10:30 बजे &tv pictures, और Zee5 पर टेलीकास्ट हो रहा है,
मिली जानकारी के अनुसार दीक्षा साहू ने मध्यप्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद मुंबई विश्वविद्यालय से थिएटर एंड आर्ट्स में मास्टर्स किया और फिर उन्हें दयाबाई नाम की फिल्म में पहला रोल मिला, यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए भारत से भेजी गई थीं। इसके बाद उन्होंने तीन फीचर फ़िल्म्स और तीन वेब सीरिज में मुख्य भूमिका अदा की, साथ ही नेटफ़्लिक्स की वेब सीरीज़ ‘त्रिभुवन मिश्रा सी.ए. टॉपर’ में रिपोर्टर का किरदार निभाया, पिछले साल ही उनकी 1 शोर्ट फ़िल्म ‘ 24taglines halfway home’ विदेश में लॉस एंजेलिस के फ़िल्म फेस्टिवल में गई है और 1शोर्ट फ़िल्म ‘Zombi park’ गोवा के फ़िल्म फेस्टिवल में दिखायी गई जिसमें वे लीड एक्ट्रेस थीं।
इसके अलावा इन्होंने एडवरटाइज़मेंट फ़िल्म्स में भी काम किया है। करीब 10 साल के संघर्ष के बाद उन्हें भाभाजी घर पर हैं जैसे बड़े सीरियल में रोल मिला है। और सुनने में आया है कि इसके बाद दीक्षा इस शो और भी नये किरदारों में नज़र आयेंगी। दीक्षा की बड़ी बहन दीप गंगा साहू भी मुंबई में बतौर कलाकार(अभिनेत्री) काम कर रही हैं और उनके साथ रहती हैं और एक्टिंग के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।
दीक्षा बतातीं हैं कि उनके करियर में सबसे बड़ा सपोर्ट परिवार का रहा है। मिडिल क्लास फैमली को बेटी के लिए मुंबई भेजना आसान नहीं होता, लेकिन उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था। वहीं थिएटर के करियर में मुझे जो गुरू मिले उन्होंने मेरी मेहनत को देखते हुए मुझे आगे बढ़ने का अवसर भी दिया, मैं शुक्रगुज़ार हूँ कि थिएटर में कदम रखने के लिए मुझे मेरे गुरु गोविंद नामदेव जी ने प्रोत्साहित किया, और अपने अभिनय जीवन के संघर्ष के दौरान इतनी कठिनाइयों में मेरे गुरु अमित बनर्जी ( एनएसडी) सर मुझे मार्गदर्शन देते रहे हैं, मेरे काम को प्रोत्साहित किया