सागर जिले की दो आशा कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड देखने का मिला मौका
सागर जिले की दो आशा कार्यकर्ताओं का चयन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में परेड देखने के लिए किया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी ने दी। डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि सम्पूर्ण मध्यप्रदेश से 50 आशा कार्यकर्ताओं का 26 जनवरी गणतंत्र दिवस दिल्ली में देखने हेतु चयन किया गया है। उन्हें व्ही.आई.पी दर्शक दीर्घा में बिठा जाकर परेड दिखाई जाएगी। सागर जिले के शाहगढ़ विकासखंड की पार्वती अहिरवार ग्राम बमनोरा और चन्द्रवती गौंड ग्राम लिधौरा को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस दिल्ली में परेड देखने हेतु चयन हुआ है।
यह सागर जिले के लिए गर्व की बात है। स्वास्थ्य विभाग ने भोपाल से पोर्टल पर आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों को देखते हुये सागर जिले से 2 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया है। यह चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया है। यह घटना आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दर्शाता है कि उनके कार्यों को मान्यता मिल रही है और उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।