Sagar-बाईक से जा रहे माँ बेटे के साथ बड़ी अनहोनी,पिकअप छोड़कर भागा ड्राईवर | sagar tv news |
सागर जिले के बंडा के ग्राम पिपरिया चौदा के पास सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक पिकअप वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार सोनू उर्फ देवराज सेन और उसकी माँ विमला सेन की मौके जान चली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू अपनी माँ के साथ बंडा की ओर जा रहा था, जब ग्राम पिपरिया चौदा के पास तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। पिकअप वाहन का चालक मौके से भाग गया।
घटना की सूचना मिलने पर बंडा पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को बंडा भेज दिया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को ग्राम झागरी से जब्त कर लिया, लेकिन चालक अभी भी फरार है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा की महत्ता को रेखांकित करता है। ऐसे में हमें सड़क पर सावधानी बरतनी चाहिए और यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।