Sagar - विपिन बिहारी महाराज की कथा सुनने पहुंचे गोपाल भार्गव, फिर हुआ ये
सागर जिले के बुंदेली कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज इन दिनों गढ़ाकोटा में कथा कर रहे हैं नगर के सिद्ध क्षेत्र पटेरिया धाम में सात दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा कथा के पांचवें दिन पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कथा का रसपान करने के लिए पहुंचे, कथा सुनने के दौरान एक जगह कुछ शब्द सुनकर वह चौंकते हुए भी दिखाई दिए, पांचवें दिन की कथा में कथा व्यास ने राम लक्ष्मण के चरित्र का वर्णन किया
कहा कि लक्ष्मण जैसा भाई कभी नहीं हुआ है और ना होगा। साथ ही कहा कि भगवान राम की जैसा चरित्र का निर्माण करें और उनके बताए गए रास्ते पर चलकर मानव अपना जीवन सफल बनाएं उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में राम कथा का बड़ा महत्व है।
कथा सुनने में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव,महामंडलेश्वर हरिदास महाराज,महंत कमलापतदास , नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी,शिवदत्त शुक्ला,शिक्षक पीएल पटेल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे