Sagar- सगाई के दिन दुल्हन को मिला खूबसूरत तोहफा, MPPSC पास कर बनी अधिकारी

 

सागर जिले की बेटी ने पांचवें अटेम्प्ट में एमपीपीएससी की परीक्षा पास कर अपने परिवार और नगर का नाम रोशन किया है, इतना ही नहीं ये ख़ुशी तब सुनने को मिली जब बिटिया की सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, रिजल्ट देखते ही पूरा परिवार खुशियों से झूम उठा, नगर में चर्चा है की हमसफ़र के जीवन में आते ही मिली खुशखबरी किसी सरप्राइज तोहफे से कम नहीं है, ये संघर्ष की कहानी हमें बताती है कि कभी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि हर बार और अधिक मेहनत परिश्रम करते हुए जोर लगाना चाहिए और सही समय आते ही आपके द्वारा किया गया संघर्ष सफलता के रूप में जरूर बदलेगा,

 

 

 

यह कहानी एक छोटे से किराना दुकानदार राजकुमार जैन की बेटी पूजा जैन की है उन्होंने अपनी छोटी बहन रिया के साथ मिलकर एमपीपीएससी की तैयारी शुरू की थी रिया ने तो पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा को क्रैक कर लिया, लेकिन पूजा को सफलता नहीं मिल पाई, इसके बाद उन्होंने हर बार कोशिश की और अब 2022 में वे सहायक संचालक शिक्षा विभाग के पद पर चयनित हुई है

 

 

 

दरअसल शाहगढ़ के स्वामी विवेकानंद वार्ड के सतभैया अदावन परिवार की बेटी पूजा जैन का मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2022 में सहायक निदेशक, शिक्षा विभाग के रूप में चयनित हुई। पूजा के पिता राजकुमार जैन किराने की छोटी सी दुकान के अलावा कृषक हैं। मा जयंती गृहिणी हैं।परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहिन रिया जो की अल्पसंख्य विभाग में जिला संचालक के पद पर आसीन हैं, भाई हर्ष जैन बीटेक के छात्र है।

 

 

 

घर में खुशी का माहौल बना हुआ है शनिवार को पूजा की सगाई की रस्म निभाई जा रही थी शाम को करीब साढ़े छह बजे जैसे ही पूजा ने अपने माता पिता को अपने चयन की जानकारी दी तो पूरा परिवार दोहरी खुशी से झूम उठा।

पूजा ने अपने माता पिता, गुरुजनों और बड़े भाइयों छोटी बहिन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते कहा की आपकी मेहनत और समर्पण ने हमे इस उपलब्धि तक पहुँचाया है।


By - sagar tv news
19-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.