Sagar- सुरखी क्रिकेट महाकुंभ में हारे या जीते हर टीम की बल्ले बल्ले, मिल रहे इतने रूपये
सुरखी क्रिकेट महाकुंभ में बल्ले-बल्ले हर टीम को मिल रहे इतने रूपये
Sagar- सुरखी क्रिकेट महाकुंभ में हारे या जीते हर टीम की बल्ले बल्ले, मिल रहे इतने रूपये
क्रिकेट का खुमार सागर जिले के सुरखी विधानसभा में अपने चरम पर है, पांच मैदानों पर 90 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 550 टीमें और 10,000 से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, इस मेगा इवेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और क्रिकेट प्रेमियों को उत्साह से भर देना है. खास बात यह है कि जीत हो या हार, हर टीम को 2,500 रुपये की राशि क्रिकेट किट खरीदने के लिए दी जाएगी. यह पहल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए की गई है.
रविवार को जैसीनगर के गोविंद स्टेडियम में क्रिकेट महाकुंभ का शुभारंभ बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जाहर सिंह और भाजपा नेता आकाश सिंह राजपूत ने किया। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया,इस दौरान आकाश सिंह राजपूत ने बालिंग की तो बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ने बैटिंग की,
उन्होंने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन के लिए आकाश सिंह राजपूत की तारीफ की उन्होंने कहा कि आकाश सिंह राजपूत ने क्षेत्र के युवाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है और इस क्रिकेट महाकुंभ को वर्ल्ड स्तरीय पहचान मिली है आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट एसोसिएशन में ट्रेनिंग दिलाएंगे ताकि खिलाड़ियों को एक अच्छा प्रशिक्षण भी मिल सके, ताकि वह आगे चल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।