समाज सेवी स्व: हुकुम चन्द साहू जी की स्मृति मे जरुरतमंदो को समर्पित किया "मोक्ष रथ "

 

 


सागर। व्यक्ति के निधन पर पार्थिव देह अन्तिम यात्रा को  मुक्तिधाम तक  पहुचाने के लिए सागर क्षेत्र में एक अंत्येष्टि वाहन "मोक्ष रथ "  को आज  नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जरूरत मन्दो को समर्पित किया।  समाज सेवी स्व: हुकुम चन्द साहू जी स्मृति मे  उनके पुत्र राहुल साहू ने मोक्ष रथ बनवाया और दान किया। यह पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। इसे हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस मौके पर नगरीय प्रशासन मन्त्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर के समाजसेवी स्व. श्री हुकुमचंद साहू जी की स्मृति में उनके पुत्र श्री राहुल साहू जी ने शहर के जरूरतमंद लोगों को अंत्येष्टि वाहन (मोक्ष रथ) समर्पित की है। यह समाजसेवा का पुण्य उदाहरण है इससे लोगो को प्रेरणा मिलती है। इस वाहन से गरीब कमजोर लोगो को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरणा लेकर और भी समाज सेवी आगे आएंगे। स्वर्गीय हुकुुुम साहू  ने हमेशा समाजसेवा की है। उनके पुत्र भी पदचिन्हों पर चल रहे है।


इस मौके पर युवा नेता राहुल साहू ने बताया कि मेरे पिता जी ने  शुरू से समाज सेवा की है।  वर्तमान में अंतिम यात्रा मुक्ति धाम तक पहुचने में परेशानी लोगो को होती थी। कोरोना काल मे इसको देखने मिला। मेने यह मोक्ष रथ  आमजन को समर्पित किया है। यह निःशुल्क रहेगा। इसे फोन के बुलाया जा सकता है। 


By - sagar tv news
06-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.