सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई,पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

 

सागर लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंडा में एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम रमपुरा निवासी भगवान सिंह लोधी की भूमि का फर्द बटवारा करने के एवज़ में पटवारी मुन्ना लाल अहिरवार द्वारा तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। आवेदक द्वारा पांच हजार रुपये पटवारी को दे दिये थे।

 

 

इसके बाद लोकायुक्त पुलिस सागर में लिखित शिकायत की गई जिसके बाद शिकायत की पुष्टि होने के बाद बरा चौराहा के पास पटवारी द्वारा अपना कार्यालय बनाये हुए था। जहाँ पर पटवारी को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और पटवारी को बंडा थाने लेकर पहुंचे और आगामी कार्रवाई की। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि पटवारी मुन्ना लाल अहिरवार द्वारा भगवान सिंह लोधी से तीस हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

 

 

इसके लिए पटवारी ने भगवान सिंह लोधी से पांच हजार रुपये पहले ही ले लिए थे। इसके बाद भगवान सिंह लोधी ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत की थी। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि पटवारी मुन्ना लाल अहिरवार को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि पटवारी मुन्ना लाल अहिरवार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

 


By - sagar tv news
17-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.