सागर शहर में निर्माणधीन मकान में निकला कोबरा सांप फिर स्नेक कैचर ने पकड़ा | sagar tv news |
सागर शहर के धर्मश्री क्षेत्र में एक खतरनाक कोबरा सांप ने मकान मालिक और स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया। यह कोबरा मकान निर्माण के अंदर देखा गया, जिसकी सूचना मिलते ही इलाके में डर का माहौल बन गया। मकान मालिक और अन्य लोग सांप को देखकर घबरा गए और तुरंत स्नेक कैचर बबलू पवार को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर स्नेक कैचर लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया।
कोबरा सांप प्रजाति का यह सांप बेहद जहरीला था, जिसके डंक मारने पर इंसान की जान महज आधे घंटे में जा सकती है। बबलू पवार ने सांप को पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि कोबरा सांप इंसानों पर तब तक हमला नहीं करता जब तक उसे खतरा महसूस न हो। इसलिए ऐसी स्थिति में डरने के बजाय शांत रहते हुए विशेषज्ञों को बुलाना चाहिए।
घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। मकान मालिक ने बबलू पवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में निर्माण कार्य के कारण सांपों की गतिविधियां बढ़ी हैं, और ऐसी घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है।