लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था युवक लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया तो फिर | sagar tv news |
एमपी के टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन में चाट चौपटी के पास एक युवक ने दिनदहाड़े एक लड़की को गोली मार दी, जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक कपिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कपिल तिवारी लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया, जिसके चलते आरोपी ने गोली मार दी।
घटना के बाद लड़की को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि आरोपी कपिल तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक लड़की से जबरदस्ती शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की ने इनकार कर दिया, जिसके चलते आरोपी ने गोली मार दी।