Sagar- मकर संक्रांति के पहले बेटी के साथ बड़ी अनहोनी, पुलिस पहुंची मौके पर
सागर जिले के सनोदा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना हो गई, जहां 18 साल की बच्ची डेम में डूब गई और उसकी जान चली गई, मकर संक्रांति के त्योहार के पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव की ऋतु चढ़ार सुबह करीब 10:00 लकड़िया बिनने के लिए घर से निकली थी, और दोपहर होते होते वह भगवंतपुर डैम के पास पहुंच गई, ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की प्यास लगने की वजह से वह डैम के पास गई होगी, पानी पीते समय पैर फिसलने की वजह से घटना हो गई,
लड़की के लिए तैरना नहीं आता था इसलिए वह उसमें डूब गई आसपास के लोगों ने जब रितु को दिखा तो बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी इसके बाद शाहपुर पुलिस चौकी को सूचना दी गई, वही इस खबर के बाद ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे, पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शाहपुर चौकी प्रभारी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के मुताबिक लड़की 10:00 बजे घर से निकली थी और पानी पीने के दौरान हादसा हो गया होगा, ऐसी आशंका उन्होंने जाहिर की है मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है और सही कर्म का पता लगाया जाएगा,