आश्रम संचालक के साथ 22 लाख रुपये की ठगी, नकली पुलिस अधिकारी बनकर की गई वारदात
ओंकारेश्वर में आश्रम संचालक से एमपी की इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसर बनकर 22 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहितानंद महाराज ने बताया कि इंदौर के कुछ लोग नकली क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी बनकर उनके पास पहुंचे और उन पर कई तरह के आरोप लगाते हुए उनके अकाउंट से 22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
इसके अलावा, उन्होंने एक फोर व्हीलर वाहन भी अपने साथ ले लिया। मोहितानंद महाराज ने इस मामले को लेकर इंदौर स्थित पुलिस विभाग में शिकायत की है और मुख्यमंत्री को भी न्याय के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में अब कोर्ट में याचिका भी दायर की है और न्याय मांगा है। इस मामले में पीड़ित के पक्ष के अधिवक्ता असगर वारसी ने भी मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी है