Sagar -अवैध खनन पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, डेढ़ करोड़ का जुर्माना, कई वाहन पकड़े
सागर जिले के बीना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर संदीप जीआर ने बेलई गांव में अवैध मुरम खनन के मामले में 1 करोड़ 55 लाख 52 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही मौके से जब्त की गई एक पोकलैंड मशीन और तीन डंपरों को राजसात करने का आदेश दिया है।
जानकारी के अनुसार, बेलई गांव निवासी अनुराग दांगी द्वारा खसरा नंबर 545 में 0.71 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा था। 26 जनवरी 2024 को एसडीएम, तहसीलदार और खनिज निरीक्षक की टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच में पाया गया कि लगभग 5184 घनमीटर मुरम का अवैध उत्खनन किया गया था।
ध्य प्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तीन डंपर और एक पोकलैंड मशीन को जब्त किया। खनिज अधिकारी को एक महीने के भीतर जुर्माने की राशि वसूल कर न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जब्त किए गए वाहनों को बीना थाना से कलेक्टर कार्यालय सागर की नाजिर शाखा को सौंपा जाएगा, जहां नियमानुसार इनकी नीलामी की जाएगी।