Sagar -भांजे को दिखाकर मामा से शादी कराने ले जा रहे थे, लड़की ने फोन लगाकर रूकवाई ट्रेन फिर हुआ ये
मामा की शादी कराने के लिए भांजे सहित तीन लोगों ने मिलकर उमरिया जिले के एक गांव में एक लड़की को धोखा दिया। शादी तय कराने वाले ने मामा की जगह पर उसके भांजे को दिखाकर लड़की को शादी के लिए राजी कर लिया। इसके अलावा पांच हजार लेकर लड़की को उनके साथ भेज दिया। ट्रेन में सफर के दौरान यह बात लड़की को पता चली तो उन्हें डायल 100 पर फोन लगाकर मदद मांगी। कंट्रोल से सूचना मिलने पर स्टेशन पहुंचे डायल 100 के स्टाफ ने जीआरपी की मदद से लड़की को ट्रेन से उतार लिया।
जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक ग्यारसपुर निवासी शिवराज 27 पिता महाराज मीना, उदयपुर निवासी श्रीराम 24 पिता भरत मीना अपने मामा राजू मीना 30 की शादी कराने उमरिया जिले के एक गांव गए थे। तीनों ने वहां के एक दलाल से शादी कराने की बात कही। रुपयों के लालच में दलाल तीनों को एक गांव में ले गया
और उनकी मुलाकात गांव की एक 23 साल की लड़की के माता-पिता से कराई। लड़की के माता-पिता को श्रीराम मीना को दिखाकर बताया कि यह लड़का तुम्हारी लड़की से शादी करना चाहता है। लड़के को देखकर माता-पिता शादी करने तैयार हो गए। माता-पिता लड़की को शादी करने लड़की को भेजने तैयार हो गए। इसके बदले में दलाल ने श्रीराम मीणा से पांच हजार रुपए लिए। वह लड़की सहित तीनों को कटनी स्टेशन पर ट्रेन में बैठाकर लौट गया। अहमदाबाद एक्सप्रेस में कटनी से गंजबासौदा की यात्रा करते समय लड़की को पता चला कि उसकी शादी श्रीराम मीना से नहीं, बल्कि उसके मामा राजू मीना से होना वाली है। साजिश का पता चलने पर लड़की ने खुरई स्टेशन के पास डायल 100 को फोन लगाकर मदद मांगी थी इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है