Sagar- तेरहवीं में जा रहे मां बेटे के साथ बड़ी अनहोनी, घर से निकलते ही हो गई घटना
रिश्तेदार की तेरहवीं में जा रहे मां और बेटा के साथ बड़ी अनहोनी हो गई जिसमें बाइक सवार बेटे की जान चली गई और मां अस्पताल में जिंदगी बचाने सांसों से जंग लड़ रही है, मामला सागर जिले के खुरई बीना रोड का है जहां अचानक जंगली सूअर बाइक के सामने आ जाने से यह हादसा हुआ है कोहा गांव के पास 24 घंटे में यह दूसरी घटना है,
जानकारी के अनुसार बरोदिया नोनागिर निवासी 25 साल का साहू अपनी मां किस्सू साहू बाइक पर रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीना जा रहे थे तभी कोहा गांव के पास सड़क पर जंगली सूअर आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होने से गिर गई। बाइक गिरने से मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही डायल 100 के पालयट अजय, आरक्षक अभिषेक मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को डायल 100 की मदद से खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान बेटे की जान चली गई जबकि मां को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया गया है।